DM मनीष कुमार वर्मा का बड़ा एक्शन: 31 मई तक सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्री करो, वरना होगी सख्त कार्रवाई!
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर, (15 मई 2025): जिले में फ्लैट बायर्स की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे) से जुड़े 95 बिल्डर्स के साथ अहम बैठक की।
बैठक का फोकस बायर्स को राहत दिलाना और रजिस्ट्री में हो रही देरी को रोकना रहा। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि 09 मई 2025 तक ओसीसीसी और सबलीज स्वीकृति प्राप्त सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्री 31 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से कर दी जाए, वरना स्टांप एक्ट और रेरा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अनुपस्थित बिल्डर्स के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। प्रमुख बिल्डर समूहों – ATS, महागुन, देविका गोल्ड होम्स, रतन बिल्डटेक, अरिहंत, रुद्र, मिगसन, निम्बस आदि के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने 95 बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, आवंटीगणों की समस्याएं भी सुनी गईं और प्रत्येक उपनिबंधक को निर्देशित किया गया कि वो हर आवंटी की रजिस्ट्री संबंधी समस्या का तुरंत समाधान करें।
आवश्यकतानुसार रजिस्ट्री कैंपों के आयोजन की भी घोषणा की गई है, जिससे फ्लैट बायर्स को राहत मिले और उनकी वर्षों पुरानी उम्मीदें पूरी हों।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा – “बायर्स को परेशान करना बंद करें, नहीं तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।