नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क 

नोएडा (15 मई 2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-3 पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार अवैध चाकू और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
अपराध करने का तरीका:
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि ये आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी के बाद यह गैंग मोबाइल को सस्ते दामों में बेचकर लाभ कमाता था। फेस-3 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी और बरामदगी
15 मई 2025 को थाना फेस-3 पुलिस टीम द्वारा गश्त और वाहनों की चेकिंग के दौरान ममूरा स्थित एम-ब्लॉक सर्विस रोड के पास चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से निम्नलिखित बरामदगी की गई।
•20 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)
•04 अवैध चाकू
•02 मोटरसाइकिलें
1.यामाहा आर15 (रजिस्ट्रेशन नंबर DL10SH1862) – जो दिल्ली के कोंडली से चोरी की गई थी
2.हीरो स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16EU4439)
बरामद मोबाइल फोनों में एक मोबाइल कंपनी “नथिंग” का सफेद रंग का फोन भी शामिल है, जो थाना हाजा में दर्ज एक केस है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।