प्रीतमपुरा गुर गोविन्द सिंह कॉलेज में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां कर रही मशक्कत
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (15 मई 2025): दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके में स्थित गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की बिल्डिंग में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज में उस समय कुछ स्टाफ सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले कॉलेज की ऊपरी मंजिल पर देखी गई, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरी इमारत में फैलने लगा। छात्रों की मौजूदगी नहीं होने के कारण कॉलेज में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे रेस्क्यू कार्य में भी आसानी रही। दमकल अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आग को फैलने से रोका, बल्कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने परिसर को बंद कर दिया है और कहा है कि जब तक पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।