CBSE Result 2024-25: समसारा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 मई 2025): समसारा विद्यालय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। मंगलवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के चेहरों पर गर्व और संतोष की झलक देखने को मिली।

कक्षा 10वीं में आकांक्षा सिंह ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका सागर ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान और अमितेश यादव ने 95.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा श्वेता भाटी और क्षितिज दीक्षित ने 94.6%, हर्षिता बाना ने 93.6%, वैष्णवी त्यागी ने 93.2%, दिशा भाटी ने 92.4%, दक्ष मिश्रा व वैष्णवी पांडे ने 91.4% अंक, शुभ्रा पराशर ने 91%, आर्यन राज ने 90.8%, भव्या बघेल ने 90.6% और अर्चित बंसल ने 90.4% अंक प्राप्त किए। कुल मिलाकर कक्षा 10वीं में विद्यालय के 14 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 12वीं के परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहे। कला विभाग की इशिता ने 96.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आयुषी चंद्रा ने 93% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। विज्ञान विभाग के नील पलावत ने 90.4% और ख्याति शर्मा ने 90% अंक प्राप्त किए। विशेष विषयों में भी छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन किया—हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक में अनु, भविष्य भाटी और ख्याति शर्मा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता की मिसाल कायम की। पेंटिंग विषय में अवनी चौधरी, रुद्र प्रताप सिंह और श्रेया सिंह ने भी शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा, पॉलिटिकल साइंस में इशिता को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए। कक्षा 10वीं में वंशिका सागर ने विज्ञान विषय में तथा आकांक्षा सिंह, अमितेश यादव और क्षितिज दीक्षित ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता दर्शाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने इस सफलता पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सम्मिलित परिणाम बताया। उन्होंने समस्त समसारा परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने भी इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समसारा विद्यालय का यह सफलता भरा सफर, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थी-केंद्रित कार्यशैली का प्रमाण है, जो आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।