पुलिस ने दिखाया अदम्य साहस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हथियारबंद बदमाशों को दबोचा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (13 मई 2025): दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने ऐसी बहादुरी दिखाई जिसने पूरे विभाग का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर संजीव और कांस्टेबल राहुल नैन ने उस वक्त जान की परवाह किए बिना दो हथियारबंद बदमाशों को पकड़ लिया जब वे एक महिला से चैन छीनकर भाग रहे थे। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर दोनों पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बदमाशों को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने जवाब में पिस्तौल तान दी और गोली चला दी, लेकिन पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक जोन मोनिका भारद्वाज द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक गोली चलने के बावजूद, निहत्थे ही एसआई संजीव और कांस्टेबल राहुल ने दोनों अपराधियों से भिड़ंत की और उनसे पिस्तौल छीनकर उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। यह पूरी घटना पुलिस की मुस्तैदी, साहस और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है। दिल्ली पुलिस के इस साहसिक कारनामे की सराहना आम लोगों और पुलिस विभाग दोनों ने की है। दोनों जवानों को जल्द ही विशेष सम्मान देने की तैयारी की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।