नई दिल्ली (12 मई 2025): भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट में कहा, “जब मैंने पहली बार 14 साल पहले टेस्ट में बैगी ब्लू कैप पहनी थी, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह सफर मुझे इतनी दूर ले जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे परखा, निखारा और ज़िंदगी भर याद रहने वाले सबक दिए।”
कोहली ने आगे लिखा, “सफेद जर्सी में खेलने का एहसास बेहद निजी होता है। यह एक शांत संघर्ष है, लंबे दिन होते हैं, ऐसे छोटे पल होते हैं जो दुनिया नहीं देखती लेकिन आपके साथ हमेशा रहते हैं।” कोहली का यह फैसला भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक भावुक पल बन गया है, जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में फिर से देखने की उम्मीद कर रहे थे।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।