नई दिल्ली (09 मई 2025): भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज दोपहर 3:00 बजे युद्ध सायरन का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण विशेष रूप से राजधानी के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया, जिसमें आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय भी शामिल रहा। इस दौरान जगह-जगह सायरन बजाकर लोगों को संभावित आपात स्थिति के प्रति सचेत किया गया। नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा किए गए इस अभ्यास का उद्देश्य जनता को सतर्क करना और प्रशासनिक प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता को जांचना था।

इस परीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा स्वयं आईटीओ पर मौजूद रहे और सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर युद्ध जैसी स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षित रखने की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और ऐसे अभ्यास समय-समय पर किए जाते रहेंगे। लोगों से भी अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “आज से दिल्ली में सायरन लगाने का काम शुरू हुआ है। दिल्ली में जितनी भी ऊंची बिल्डिंग हैं उस पर सायरन लगाए जाएंगे। इसकी रेंज 8 किलोमीटर के रेडियस की है। दिल्ली में आज रात से ही 40-50 और सायरन ऊंची बिल्डिंग में लगाए जाएंगे। किसी भी आपातकाल की स्थिति में हम इसे चलाएंगे। एक ही कमांड सेंटर से हम इसे चला सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।