नोएडा (09 मई, 2025): गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश आमिर उर्फ चिप्पड उर्फ अन्नू (उम्र 24) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी था और थाना बिसरख में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, बिजली घर तिराहे पर चेकिंग के दौरान हैबतपुर गेट से आ रहा एक बाइक सवार संदिग्ध दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह शाहबेरी की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी।
घायल बदमाश से एक .315 बोर का तमंचा, दो ज़िंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक (DL 7SBR 9232) और चैन स्नैचिंग से हासिल 2720 रुपये बरामद हुए हैं। बाइक थाना इंद्रापुरम, गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पूछताछ में बदमाश ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों नकीब उर्फ हासिम और सोनू के साथ मिलकर एनसीआर में बाइक चोरी और चैन स्नैचिंग करता था। आमिर पर गाजियाबाद, दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।