गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 5 अधिकारियों के तबादले
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (08 मई, 2025): प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की। यह बदलाव कानून-व्यवस्था, यातायात और साइबर क्राइम जैसे अहम विभागों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
1. राजीव नारायण मिश्रा अब अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के साथ रिट सेल का भी जिम्मा संभालेंगे।
2. रामबदन सिंह को डीसीपी नोएडा से पदोन्नत कर अपर पुलिस आयुक्त (यातायात, एफआरआरओ एवं नारकोटिक्स शाखा) का प्रभार सौंपा गया है।
3. यमुना प्रसाद अब डीसीपी लाइन से स्थानांतरित होकर डीसीपी नोएडा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
4. रविशंकर निम डीसीपी हेडक्वार्टर के साथ-साथ डीसीपी लाइन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
5. प्रीति यादव डीसीपी साइबर के साथ अब डीसीपी महिला सुरक्षा का भी अतिरिक्त दायित्व निभाएंगी।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस फेरबदल को कार्यकुशलता और सुचारु प्रशासनिक संचालन के लिए जरूरी बताया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।