“हरकतें नहीं रुकीं तो होगा बड़ा एक्शन, ऑपरेशन सिंदूर है भारत की चेतावनी”: सीएम रेखा गुप्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (08 मई, 2025): ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाएं हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यदि पाकिस्तान ने आतंक फैलाने की कोशिशें नहीं रोकीं, तो अगला कदम और भी बड़ा होगा।
रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर को देश की ताकत, संप्रभुता और एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि अब पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि भारत किसी भी आतंकवादी गतिविधि को सहन नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “देश का हर नागरिक आज सरहद पर जाने को तैयार है। हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो जवाब और भी कड़ा होगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।