नई दिल्ली (08 मई 2025): भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 90 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इनमें 79 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम विशेष रूप से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली जैसे प्रमुख हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरपोर्ट्स पर अलर्ट, यात्रियों को दी गई एडवाइजरी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट समेत देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकाने निशाने पर आए हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए अगले 24 घंटे तक और भी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।