एक नंबर, एक सॉल्यूशन: मानसून में दिल्ली के लिए ‘एकीकृत कमांड सेंटर’ तैयार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 मई, 2025): दिल्ली के नागरिकों को इस मानसून राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब NDMC, MCD, DDA, PWD, फ्लड विभाग और जल बोर्ड सहित तमाम विभागों की शिकायतों के समाधान के लिए एक साझा कमांड सेंटर और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जानकारी दी कि मानसून के दौरान लोगों को यह जानने की जरूरत नहीं होगी कि उनकी समस्या किस विभाग से जुड़ी है। अब सिर्फ एक नंबर पर कॉल करने से शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कमांड सेंटर 24×7 सक्रिय रहेगा और सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर समन्वय में काम करेंगे। इससे न केवल समस्या का समाधान तेज़ होगा, बल्कि लोगों को विभागों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पंपिंग स्टेशनों को ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जिससे स्थिति पर रीयल-टाइम निगरानी की जा सकेगी।

मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा, “हमारा संकल्प है कि इस मानसून में दिल्लीवासियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।”

अब दिल्ली रहेगी तैयार, चाहे जितनी बारिश हो भारी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।