पूर्व डीटीसी मार्शल कर्मचारियों से मिले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, समाधान का आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 मई 2025): दिल्ली में पूर्व डीटीसी मार्शल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक बड़ी पहल देखने को मिली। लगभग 50 पूर्व मार्शल कर्मचारी सोमवार को दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी समस्याओं और पुनर्नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्वयं मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की।

वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व डीटीसी मार्शल कर्मियों की बात को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इस मुद्दे को लेकर अगले हफ्ते मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और एक सकारात्मक हल निकालने का प्रयास करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का यह कदम पूर्व कर्मचारियों में उम्मीद की किरण जगाने वाला साबित हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।