पशु-पक्षियों का संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा है, उसका विशेष ध्यान रखना होगा: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (3 मई 2025): धनोरी वेटलैंड में पानी सूखने की वजह से पशु पक्षियों को हो रही परेशानी को देखते हुए 02 मई को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने धनोरी वेटलैंड का दौरा किया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ कई ग्रामों के लोग भी मौजूद रहे।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने नौजवानों से कहा कि पशु-पक्षियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसलिए हम सभी को इस वेटलैंड का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस धरती पर मानव के अलावा पशु-पक्षी भी होंगे, तभी धरती जीने योग्य होगी तथा जीवन सुचारु एवं सुखद होगा।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि जेवर रजवाहे से सिंचाई के नालों के माध्यम से धनोरी वेटलैंड में जलापूर्ति की जाए, जिससे साल भर जल भरा रहे। साथ ही जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्ध नगर से वार्ता कर धनोरी वेटलैंड के सभी मार्गों पर सघन वृक्षारोपण कराए जाने के लिए वार्ता की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।