डकैती गैंग का फरार सदस्य गौरव गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (1 मई 2025): बीटा-2 थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डकैती के मामलों में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने उसे जनता फ्लैट सर्विस रोड क्षेत्र से दबोचा।

पकड़े गए आरोपी गौरव का संबंध कुख्यात डकैती गैंग डी-181 से है। यह गैंग ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लूट और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग का सरगना निखिल इस समय जेल में बंद है, जबकि गौरव काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में गौरव और उसके साथियों ने एसटीएफ कर्मचारी की मारुति ईको कार (नंबर यूपी 16 एएच 6617) से पिस्टल और वाई-फाई डिवाइस लूटी थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के समय गौरव के पास से एक चोरी की बाइक (सीटी-100, नंबर यूपी 16 बीए 1315) और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह अवैध हथियारों के बल पर लोगों को डराकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देता था।

गौरव के खिलाफ थाना बीटा-2 में मुकदमा संख्या 574/2024 दर्ज है। यह मामला गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(1)/3 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें वह 13 दिसंबर 2024 से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।