IAS टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट आई सामने, मार्क्स देखकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30 अप्रैल 2025): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में अपना परचम लहराया है। अब उनकी मार्कशीट सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC में टॉप करने के लिए कितने नंबर लाने होते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मार्कशीट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कुल 1043 अंक प्राप्त किए हैं।

शक्ति दुबे को मुख्य परीक्षा (Mains) में 843 अंक और इंटरव्यू में 200 अंक मिले हैं। यह अंक कुल 2025 में से हैं, जिनके आधार पर उनकी फाइनल मेरिट तैयार की गई। इस हिसाब से शक्ति को कुल 51.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। यह बताता है कि UPSC जैसी परीक्षा में सफलता केवल हाई स्कोर से नहीं, बल्कि गहरी समझ, संतुलन और आत्मविश्वास से मिलती है।

UPSC परीक्षा तीन चरणों में होती है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होती है, जबकि 1750 अंकों की लिखित मुख्य परीक्षा और 275 अंकों का इंटरव्यू ही फाइनल मेरिट का आधार बनते हैं। शक्ति ने सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन कर ये मुकाम हासिल किया है, जिससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को प्रेरणा मिली है।

शक्ति दुबे ने प्रयागराज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीएचयू से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 2018 से UPSC की तैयारी शुरू की थी और राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध (PSIR) को ऑप्शनल विषय के तौर पर चुना। उन्होंने चहल एकेडमी के मॉक इंटरव्यू में बताया कि सफलता के लिए निरंतरता और आत्मविश्वास सबसे जरूरी हैं।

उनकी यह सफलता न केवल प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो कठिन हालातों के बावजूद अपने लक्ष्य को पाने का सपना देखते हैं। शक्ति दुबे की कहानी इस बात का उदाहरण है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।