ग्रेटर नोएडा, (30 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने जब अपने दिए गए उधार की रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी कार को आग के हवाले कर दिया। घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र की है, जहां वादी ने आरोपी कौशल कुमार उर्फ ग्रेवाल को कुछ महीने पहले 5 लाख रुपये उधार दिए थे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वादी ने 29 अप्रैल को आरोपी से जब उधार की रकम वापस मांगी, तो वह आगबबूला हो गया और उसी दिन सेक्टर 36 के गेट नंबर 04 के सर्विस रोड के पास खड़ी वादी की कार (नं. DL 7CN 4225) में आग लगा दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल कुमार को घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना ने स्थानीय निवासियों में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, जहां उधार की सामान्य लेन-देन अब हिंसक मोड़ ले रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।