नई दिल्ली (30 अप्रैल 2025): भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बोर्ड सरकार को देश की सुरक्षा नीति और रणनीति पर सलाह देने का कार्य करता है। पुनर्गठित बोर्ड में सेना, खुफिया और विदेश सेवा से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिससे इसकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो जाएगी।
सात सदस्यीय नए बोर्ड में पूर्व वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन वर्मा, मनमोहन सिंह और पूर्व IFS अधिकारी बी. वेंकटेश वर्मा को भी बोर्ड में जगह दी गई है। यह बोर्ड अब सरकार को देश की सुरक्षा से जुड़ी जटिल चुनौतियों पर अहम सुझाव देगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।