नई दिल्ली (30 अप्रैल, 2025): हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को वापस लेने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक है। पूरा देश गुस्से में है और पीएम मोदी से निर्णायक कार्रवाई की अपेक्षा करता है। पहले ये मौका इंदिरा गांधी को मिला, फिर अटल बिहारी वाजपेयी को और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने है।”
उन्होंने आगे कहा, “आज भी 72,000 वर्ग किलोमीटर का कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में है, जहां आतंकवाद की फैक्ट्री चलती है। आप फौज को इशारा कीजिए, हमें अपनी सेना के पराक्रम पर पूरा विश्वास है। सेना POK को वापस लाएगी।”
अनुराग ढांडा ने भी इसी सुर में कहा कि “POK का इस्तेमाल आतंकवादी लॉन्चिंग पैड और ट्रेनिंग कैंप के लिए हो रहा है। अगर यह इलाका पाकिस्तान के कब्जे में नहीं रहेगा, तो आतंकवाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।”
उन्होंने कहा, “देशभर में एक ही मांग है कि आतंकवाद की जड़ को खत्म किया जाए। मीटिंग का दौर ठीक है, लेकिन अब कार्यवाही होनी चाहिए। देश को उम्मीद है कि सरकार अब ठोस कदम उठाएगी।”
AAP नेताओं ने दो टूक कहा कि अब सिर्फ निंदा नहीं, कार्रवाई चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।