नई दिल्ली (30 अप्रैल 2025): दिल्ली में बढ़ती आबादी और आवास योजनाओं के विस्तार के चलते दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जल बोर्ड से करोड़ों लीटर पानी की मांग की है। धीरपुर, कड़कड़डूमा और नरेला जैसे इलाकों में बनाए गए हजारों फ्लैटों में रहने वालों को नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीडीए ने यह अनुरोध किया है। जल बोर्ड की हालिया बैठक में इस मसले को एजेंडे में शामिल किया गया, जिसमें जल व सीवर इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज के रूप में डीडीए से सैकड़ों करोड़ रुपये की मांग भी रखी गई।
धीरपुर में डीडीए ने 1 करोड़ 30 लाख लीटर पानी की मांग की है, जिसके लिए जल बोर्ड ने 207 करोड़ रुपये का चार्ज प्रस्तावित किया है। वहीं, कड़कड़डूमा में 1500 से अधिक फ्लैट्स के लिए 81 लाख 51 हजार लीटर पानी की जरूरत बताई गई है। इसके बदले में जल बोर्ड ने 233 करोड़ रुपये की मांग रखी है। कठपुतली कॉलोनी में भी ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को रोजाना 25 लाख लीटर पानी चाहिए, जिसके बदले 22.75 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
नरेला सेक्टरों में पहले से बन चुके हजारों डीडीए फ्लैट्स में पानी की भारी कमी बनी हुई है, जबकि डीडीए पहले ही 396 करोड़ रुपये जल बोर्ड को दे चुका है। बावजूद इसके न तो सप्लाई लाइनें बिछाई गईं, न ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई। डीडीए लगातार मीटिंगों में इस मुद्दे को उठाता रहा है, लेकिन जल बोर्ड “पानी की अनुपलब्धता” का हवाला देकर इसे टालता रहा। अब इस बार जल बोर्ड की बोर्ड मीटिंग में इस मामले को फिर से जोरदार तरीके से रखा गया है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।