क्लासरूम की आड़ में 2000 करोड़ का खेल! केजरीवाल पर भी हो जांच: वीरेंद्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 अप्रैल, 2025): दिल्ली में कथित शिक्षा घोटाले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा क्रांति के नाम पर ‘आप’ सरकार ने जनता को गुमराह किया और करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) द्वारा मनीष सिसोदिया और सौरव भारद्वाज पर लगे आरोपों में करीब 2000 करोड़ के घोटाले का जिक्र है, और FIR दर्ज हो चुकी है। इस घोटाले में सत्येंद्र जैन का नाम भी सामने आया है, जो पहले ही जेल में हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने सवाल उठाया कि जब केजरीवाल सरकार ने 12,748 क्लासरूम बनाने के लिए 2,982 करोड़ रुपये का बजट पास किया, तो एक कमरे की लागत 24 लाख कैसे हुई, जबकि गाइडलाइंस के मुताबिक ये लागत महज 5 लाख होनी थी?

उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर ठेके टुकड़ों में बांटे गए ताकि कैबिनेट या LG से मंज़ूरी न लेनी पड़े, और एक ही टेंडर को बार-बार दिया गया। कमरे सेमी-पर्मानेंट बनवाए गए लेकिन बिल पर्मानेंट स्ट्रक्चर के लिए लगाए गए।

सचदेवा ने कहा कि 2022 में चीफ टेक्निकल इंजीनियर ने भी इस भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन केजरीवाल ने उसे दबा दिया।

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा: “AAP सरकार के ये काले कारनामे अब सामने आ रहे हैं। BJP की मांग है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल की भी जांच हो और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। जिन लोगों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।