गैरकानूनी ढाबा संचालकों को मंत्री सिरसा की चेतावनी: “24 घंटे में बंद करो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (30 अप्रैल 2025): दिल्ली की रेखा सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गैरकानूनी ढाबा संचालकों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए 24 घंटे के भीतर अवैध गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “नटवरलाल केजरीवाल ने दिल्ली में अव्यवस्था फैलाई थी, जिसे अब मैं साफ कर रहा हूं।” सिरसा ने झुग्गियों में रहने वालों के लिए शौचालय की सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ इलाके से नशा, शराब और सट्टेबाज़ी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को खत्म करने का संकल्प जताया।
सिरसा ने कहा कि उनके निर्देश पर 90% अवैध ढाबे पहले ही बंद हो चुके हैं, लेकिन जो लोग अभी भी गैरकानूनी काम में लगे हैं, उनके लिए अब बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने नशे, शराब या सट्टे का धंधा बंद नहीं किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “अब कानून के साथ रहना होगा, 10 साल की बदमाशी खत्म हो चुकी है।”
मंत्री ने साफ कहा कि “जो लोग कानून की सीमाओं में नहीं आएंगे, उनका अंजाम बुरा होगा।” सिरसा ने दोहराया कि उनका मकसद झुग्गियों में रह रहे लोगों को बेहतर जीवन देना है, लेकिन कोई भी गैरकानूनी काम करने वाला अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि अगर 24 घंटे में ये काम बंद नहीं हुआ तो वो खुद कार्रवाई का नेतृत्व करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।