सूरजपुर व्यापार मण्डल ने पहलगाम में हुए हिंदुओं की निर्मम‌ हत्या रोष में निकला कैंडल मार्च

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 अप्रैल 2025): 26 अप्रैल को सूरजपुर व्यापार मण्डल ने पहलगाम में हुए हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में व्यापारियों ने व्यापार बंद कर। आर्य समाज मन्दिर पर पहलगाम में निहत्थे नागरिकों को आतंकवादियों ने शहीद करने पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मोन कर आर्य समाज मन्दिर से शांति पूर्ण कैंडल पैदल मार्च निकाला, मुख्य बाजार सूरजपुर चोकी से पैट्रोल पम्प से यू टर्न लेकर बाजार में होते हुए सूरजपुर आर्य समाज मन्दिर पर समापन हुआ। व्यापार मंडल सरक्षक डॉक्टर धनीराम देवधर ने कहा ऐसे हत्यारों को सिर्फ मौत की सजा होनी चाहिए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि धर्म पूछ कर ऐसी हत्या पहली बार हुई है इसलिए ऐसे करने वाले और ऐसे लोगों को समर्थन करने वालों को भी मौत से कम कुछ बर्दाश्त नहीं होगा। वही कर्मवीर आर्य ने कहा कि हत्यारों आतंकवादियों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। लक्ष्मण सिंघल ने कहा हिंदुस्तान में हिंदुओं की हत्या नहीं सहेंगे‌।

मुख्य रूप से सत्यपाल शर्मा, भूदेव शर्मा, धर्मवीर आर्य कर्मवीर आर्य, अजब सिंह प्रधान, ओमवीर बैसला, बृजनंद शर्मा, अमित वर्मा, संदीप सिंघल, राजू सिंघल, अभय त्यागी, सोनू भैया, केडी गुर्जर, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, मंजीत, दीपक, मोहित, आर्यन,सुरेंद्र, नितिन, कुश वर्मा, उज्जवल, व्योम, शिव, तनिश हिंदू, लव वर्मा, रोहित दीक्षित, पवन, मोहित, शिवा बैंसला, तुषार गुर्जर आदि सैकड़ों व्यापारी लोग शामिल हुए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।