नई दिल्ली (27 अप्रैल 2025): दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में रविवार को श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और फंसा न हो। आग की वजह से आसपास का इलाका पूरी तरह से धुएं से ढक गया, जिससे राहत कार्य में भी बाधाएं आ रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। आज रोहिणी के अलावा आईटीओ क्षेत्र के पास भी आग लगने की एक और घटना सामने आई। रोहिणी की घटना में दो लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत व पुनर्वास कार्य भी तेज कर दिए गए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।