जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया 81 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 अप्रैल 2025): जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भाईपुर स्थित प्राचीन नानकेश्वर भोले के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी देशवासियों के कल्याण की कामना की तथा एक जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से उपरोक्त मंदिर में 81 लाख रुपए की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ कराया।

इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जेवर क्षेत्र विकसित क्षेत्रों में शुमार हो गया है और दुनिया के लोग जेवर के विकास की चर्चा कर रहे हैं। इस विकास में योगदान देने वाले मेरे किसान भाइयों ने अपनी आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य की इबादत लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।