पृथ्वी दिवस पर कई जगहों पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23 अप्रैल 2025): विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग जगहों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादात में ग्रेटर नोएडा के बल्क वेस्ट जनरेटरों को बुलाकर कूड़े को प्रोसेस करने के बारे में जानकारी दी गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा की आवासीय सोसाइटियों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए, शिक्षण संस्थानोें, उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों आदि से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव और मैनेजर संध्या सिंह व अन्य विशेषज्ञों ने सेमिनार में कूड़े को घरों से ही सेग्रिगेट कराने और कूड़े को प्रोसेस करने पर जानकारी दी। सूखे कूड़े और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने पर जोर दिया। सूखे व गीले कूड़े को रीसाइकिल कर खाद व ईंधन बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को तुलसी के पौधे भी प्रदान किए गए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि कूड़े को डस्टबिन में डालें। इधर-उधर न फेंके। घरों के कूड़े को सेग्रिगेट जरूर करें। वहीं, पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ब्लू प्लैनेट ने मिलकर ब्लू नज नाम से साप्ताहिक जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रेटर नोएडा के स्कूलों के साथ मिलकर कूड़े को सेग्रिगेट करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस अभियान के दौरान जलवायु परिवर्तन के विषय पर 3000 से अधिक परिवारों को जागरूक किया गया। स्कूलों ने अपने छात्रों के जरिए इस तरह का आगे भी जारी रखने की बात कही। इसी तरहएचसीएल फाउंडेशन की तरफ से भी अलग-अलग जगहों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।