‘त्याग नहीं, पराजय का स्वीकार’: AAP के मेयर चुनाव से हटने पर BJP का करारा हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अप्रैल, 2025): दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के फैसले ने राजधानी की सियासत में हलचल मचा दी है। जहां AAP ने खुद को मेयर रेस से बाहर बताते हुए भाजपा को “ट्रिपल इंजन सरकार” चलाने का मौका देने की बात कही, वहीं बीजेपी ने इस फैसले को ‘त्याग नहीं, हार की स्वीकारोक्ति’ करार दिया है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने तीखा बयान देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी भलीभांति जानती है कि वह दिल्ली नगर निगम में न सिर्फ बहुमत खो चुकी है, बल्कि गत ढाई साल में निगम का प्रशासनिक एवं रखरखाव कार्य दोनों ठप्प कर दिए हैं। अब AAP त्याग का नाटक कर रही है।”

उन्होंने यहां तक कहा कि “संभव है अब ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन की नींव डाली जाए।”

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरव भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि, “हम मेयर चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। भाजपा अब MCD में सरकार चलाए। हम तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एल्डरमैन के जरिए चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद पार्षदों को धमकाकर तोड़ने का प्रयास किया।

नेता विपक्ष आतिशी ने भी बीजेपी पर ‘ऑपरेशन लोटस’ की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि AAP अब निगम में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।