ब्रेकिंग न्यूज: AAP नहीं लड़ेगी दिल्ली MCD चुनाव | प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (21 अप्रैल 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि वह इस बार निगम चुनाव नहीं लड़ेगी। आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। AAP के इस कदम को कई राजनीतिक विश्लेषक रणनीतिक चाल के रूप में देख रहे हैं। पार्टी ने इस फैसले के पीछे कोई ठोस कारण सार्वजनिक रूप से नहीं बताया। गौरतलब है कि मेयर चुनाव 25 अप्रैल को होने वाला है। विपक्षी दलों के लिए यह मौका बड़ा बन सकता है। अब सभी की नजर नए समीकरणों और संभावित उम्मीदवारों पर टिक गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।