मुस्तफाबाद हादसा: क्या बोले मंत्री कपिल मिश्रा, सख्त कार्रवाई के संकेत!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19 अप्रैल 2025): दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटना के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने इसे “बहुत ही दुखद और निंदनीय” घटना बताया और कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रात भर खुद राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी हुई हैं। हमारे विधायक मोहन सिंह बिष्ट जी सुबह से ही राहत बचाव कार्य लगे हुए हैं।

कपिल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इस घटना के लिए पूरी तरह से एमसीडी अधिकारी और संबंधित बिल्डर जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री ने मुझे मौके पर भेजा है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि मलवे में अभी भी लगभग 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली में अनधिकृत निर्माणों पर सरकार सख्त

मंत्री मिश्रा ने राजधानी दिल्ली में अनधिकृत निर्माणों पर चिंता जताते हुए कहा कि जाफराबाद, सीलमपुर, जामिया मिलिया, पुरानी दिल्ली और मुस्तफाबाद जैसे इलाकों में बिना अनुमति के बने भवनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली एमसीडी कमिश्नर को भी यहां बुलाया है और साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”हमने कमिश्नर को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी इमारत की ऑडिट करें और उन्हें जल्द से जल्द खाली कारण ताकि ऐसी किसी भी घटना के पुनरावृति से बचा जा सके।

इस हादसे के बाद प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है और वे वर्षों से अनधिकृत निर्माण के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घटनास्थल पर एनडीआरएफ, दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें तैनात हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।