ग्रेटर नोएडा (12 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग और शारदा स्कूल ऑफ लॉ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति और त्रिभाषा फार्मूला” रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने गहन विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, मणिपुर में जारी संघर्ष जैसे समसामयिक मुद्दों पर भी छात्रों ने अपने मत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नुजहत परवीन खान, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी सिंह और ग्रुप स्तरीय समन्वयक युवा संसद शामिल हुए। विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. ऋषिकेश दवे और प्रोफेसर डॉ. शांति नारायणन ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस युवा संसद प्रतियोगिता में 55 छात्रों ने भाग लिया और लगभग 50 मिनट तक विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। समापन सत्र में डॉ. काव्या चंदेल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों को नेतृत्व, लोकतांत्रिक सोच और नागरिक भागीदारी जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें संसदीय प्रक्रिया और सार्वजनिक जीवन की समझ भी प्रदान करता है। युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।