नई दिल्ली (09 अप्रैल 2025): दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आप ने सीधे तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सरकार पर शिक्षा माफियाओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के पीछे राजनीतिक संरक्षण काम कर रहा है और इसकी पूरी स्क्रिप्ट पहले से तय थी।
आप पार्टी ने दिल्ली प्राइवेट स्कूलों की कमिटी के अध्यक्ष भरत अरोड़ा को निशाने पर लेते हुए दावा किया है कि अरोड़ा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का संयोजक भी है और चुनाव के दौरान भाजपा के लिए खुलकर प्रचार कर रहा था। आप नेताओं का कहना है कि अरोड़ा को ये भरोसा था कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो वह निजी स्कूलों की फीस मनमाने तरीके से बढ़ा सकेगा और उसे सरकार का संरक्षण मिलता रहेगा। यही कारण है कि अब दिल्ली में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों को भाजपा सरकार और भरत अरोड़ा से जवाब मांगना चाहिए।
आप ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि दिल्लीवाले अब भाजपा और शिक्षा माफिया के बीच के ‘सांठगांठ’ की पूरी क्रोनोलॉजी समझ सकते हैं। पार्टी का आरोप है कि यह सिर्फ फीस वृद्धि का मामला नहीं है, बल्कि यह एक संगठित गठजोड़ है, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को प्राइवेट हितों के हवाले कर दिया गया है। आप ने मांग की है कि इस गठजोड़ की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि बच्चों की शिक्षा को मुनाफे का जरिया न बनने दिया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।