नई दिल्ली (07 अप्रैल, 2025): दिल्ली कैंट इलाके के किर्बी प्लेस बस स्टॉप पर शनिवार देर रात एक सिरफिरे युवक ने अपनी महिला मित्र पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात करीब 9:30 बजे हुई। आरोपी की पहचान अमित (20) के रूप में हुई है, जो दिल्ली कैंट इलाके का रहने वाला है। उसने 19 वर्षीय युवती वीएल, निवासी ओल्ड नांगल, दिल्ली कैंट, पर गले और पेट में चाकू से हमला किया। दोनों पिछले एक साल से दोस्त थे, लेकिन हाल ही में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू बरामद कर लिया। दोनों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।