दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा को लेकर बड़ा कदम, आयुष्मान भारत योजना लागू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना कोई बीमा योजना नहीं, बल्कि एक आश्वासन योजना है, जो देश के गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत सितंबर 2018 में की गई थी। इसके तहत करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को शामिल किया गया है, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है।

नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज दिया जा रहा है। यह कदम देश के वंचित तबकों को सशक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।