वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अब आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने भी इस विधेयक की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद भी इस विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए शीर्ष अदालत का रुख कर चुके हैं।

अमानतुल्लाह खान का कहना है कि यह विधेयक मुसलमानों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता को कमजोर करता है और सरकार को मनमाना हस्तक्षेप करने का रास्ता देता है। उनका आरोप है कि इससे अल्पसंख्यकों के अपने धार्मिक व धर्मार्थ संस्थानों पर नियंत्रण का अधिकार छिन जाएगा। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए तत्काल प्रभाव से विधेयक को रद्द करने की मांग की है।

गौरतलब है कि यह विधेयक लोकसभा में 288-232 और राज्यसभा में 128-95 मतों से पारित हो चुका है, और अब इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी की प्रतीक्षा है। विपक्ष इसे मुस्लिम विरोधी और अल्पसंख्यक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए लगातार विरोध कर रहा है। विधेयक के खिलाफ कानूनी लड़ाई तेज होती दिख रही है और सुप्रीम कोर्ट का निर्णय अब इस विवाद की दिशा तय करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।