नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): बॉलीवुड में जहां 2020 से 2022 के बीच कोविड महामारी के चलते भारी नुकसान देखा गया, वहीं 2023 में इंडस्ट्री ने जबरदस्त वापसी की। अब एक बार फिर से बड़े बजट की फिल्मों का दौर शुरू हो गया है, और साथ ही उनके प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इसी सिलसिले में पंजाबी और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, अभिनेत्री निमृत खैरा, अभिनेता निकितिन धीर और कॉमेडी किंग गुरप्रीत घुग्गी हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘अकाल : द अनकॉन्क्वेर्ड’ के प्रमोशन के लिए राजधानी दिल्ली पहुंचे। यह प्रमोशनल कार्यक्रम दिल्ली के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में आयोजित किया गया, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान सितारों ने फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा कीं।
फिल्म ‘अकाल : द अनकॉन्क्वेर्ड’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी 1840 के दशक में सेट की गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पंजाब के योद्धा एक विशोधी और ताकतवर सेना के खिलाफ न केवल खुद की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने आत्मसम्मान और संस्कृति की भी रक्षा करते हैं। इस दौरान अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, “यह फिल्म उन कहानियों पर आधारित है जो अब तक अनकही रही हैं। बहुत कम लोग इन ऐतिहासिक घटनाओं और वीरों के बारे में जानते हैं। ‘अकाल’ शब्द का अर्थ है कालातीत – यानी जिसे किसी भी युग में हराया नहीं जा सकता, और हमारी यह फिल्म उसी भावना को दर्शाती है।”
इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है, जो अपने भव्य प्रोडक्शन और दमदार कहानियों के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘अकाल : द अनकॉन्क्वेर्ड’ 10 अप्रैल 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव देगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर नई सफलता की कहानी लिखेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।