नोएडा (01 अप्रैल 2025): कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसका इलाज महंगा और लंबा होता है। आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज इलाज कराने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने नोएडा निवासी एक कैंसर पीड़ित को प्रधानमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई, जिससे उसका इलाज संभव हो सका।
नोएडा, सेक्टर-71 निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह रेक्टम कैंसर से पीड़ित थे, जिसका इलाज अत्यंत महंगा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपना इलाज नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने सांसद डॉ. महेश शर्मा से मदद की गुहार लगाई। सांसद ने उन्हें जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और अस्पताल का एस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा। संजय कुमार ने सभी दस्तावेज एकत्र कर सांसद के कार्यालय में जमा किए, जिसके बाद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। जल्द ही तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई, जिससे संजय कुमार ने अपना इलाज पूरा कराया।
संजय कुमार ने सांसद महेश शर्मा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “उन्होंने मेरी मुश्किल घड़ी में मदद की और सही दिशा दिखाई। उनके सहयोग से मैंने अपना कैंसर का इलाज करा लिया। अब कोई भी कैंसर पीड़ित लाचार नहीं रहेगा। मैं सभी कैंसर मरीजों से अपील करता हूं कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा से संपर्क करें और इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करें।”
इस विषय पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के नोएडा, सेक्टर-71 निवासी संजय कुमार जी अत्यंत दुष्कर और खर्चीले रेक्टम कैंसर से जूझ रहे थे। प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उन्होंने इलाज करवाया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। समूचे गौतमबुद्ध नगर सहित देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
डॉ. महेश शर्मा द्वारा की गई यह पहल कैंसर पीड़ितों के लिए राहत की बड़ी खबर है। यह उदाहरण साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहायता से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।