रेल विहार सोसायटी चुनाव: उमेश चंद चतुर्वेदी बने 14वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष

 

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (30 मार्च 2025): आज रविवार, 30 मार्च को रेल विहार सोसायटी की कार्यकारिणी का वर्ष 2025-26 का चुनाव अधिकारी अशोक कुमार अरोड़ा, ओमप्रकाश शर्मा तथा डी के सबरवाल के नेतृत्व में निर्विरोध शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए उमेश चंद चतुर्वेदी को लगातार 14 वी बार निर्विरोध चुना गया। जो अपने आप में ऐतिहासिक पल है सचिव पद के लिए जितेंद्र बहादुर मौर्य व लेखाकार अधिकारी पद के लिए शैलेंद्र कुमार जैन तीसरी बार निर्विरोध चुने गए।

वर्तमान अध्यक्ष उमेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि समिति कि कार्यकारिणी सदस्यों के 5 पदों के लिए भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अमरेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश शर्मा, रचना जैन, सपन कुमार मजूमदार व रामनरेश को चुना गया।

आज का आकर्षण अध्यक्ष पद के लिए उमेश चतुर्वेदी को चुना जाना रहा। सभी सोसाइटी वासियों ने अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी के व उनकी कमेटी को अच्छे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष ने सबका आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद किया।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।