कल्याणपुरी में खुलेआम नशे की बिक्री, जनता की शिकायत के बाबजूद कोई कार्रवाई नहीं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (30 मार्च 2025): पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में खुलेआम नशे की बिक्री को लेकर स्थानीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कुंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप मोनू और निगम पार्षद बंटी गौतम के क्षेत्र में धड़ल्ले से नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। जनता ने इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विधायक से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, जिससे दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लग रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बढ़ते नशे के कारोबार के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। लोगों की मांग है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करें। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।