नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (27 मार्च 2025): दनकौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कनारसी पुलिया से गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
12 मार्च को खुर्जा निवासी मोनू नामक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का अपराध किया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ दिनों में पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी को कनारसी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस प्रशासन ने इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।