भाजपा ने मनाया ‘8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव’, ग्रेटर नोएडा में कार्यशाला आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (24 मार्च 2025): भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर ‘उपलब्धियों का उत्सव अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रेड कारपेट, विप्रो गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे हैं। इन 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य हुए, जिनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पार्टी संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रखी गई:
25 मार्च – जिला स्तर पर प्रेस वार्ता
27 मार्च – विधानसभाओं में प्रेस वार्ता
25-27 मार्च – जिला स्तर पर लाभार्थी मेला
28-30 मार्च – घर-घर संपर्क अभियान
3 अप्रैल – विधानसभा स्तर पर संपर्क अभियान
5 अप्रैल – बाइक रैली
6 अप्रैल – पार्टी स्थापना दिवस
14 अप्रैल – ग्राम स्तर पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की गौतमबुद्ध नगर इकाई प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इसके लिए जिला इकाई, मंडल इकाई, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित सभी पदाधिकारियों को कार्य संयोजक और सह-संयोजक बनाकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेंद्र अवाना, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, पवन नागर, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, पवन त्यागी, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा और विकास चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि जनता को सरकार की नीतियों और लाभकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।