चुनाव हारने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर अरविंद केजरीवाल | एक शाम शहीदों के नाम

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 मार्च, 2025): देशभर में आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) आज शाम को पार्टी मुख्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

यह कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि दिल्ली चुनाव में हार के बाद यह अरविंद केजरीवाल का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। चुनावी हार के बाद से वह पार्टी मुख्यालय में सक्रिय तो थे, लेकिन किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अमर शहीद भगत सिंह जी, शहीद राजगुरु जी और शहीद सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर उनके देश प्रेम को शत-शत नमन। देश की आज़ादी के लिए इन महान देशभक्तों का जज़्बा और अमर शहादत हर भारतीय को पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा देती रहेगी।”

गौरतलब है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी थी। आज भी उनकी कुर्बानी करोड़ों भारतीयों के दिलों में जिंदा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।