जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

नई दिल्ली, (22 मार्च 2025) – सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागु, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं। यह कमेटी जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया गया है कि फिलहाल जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई भी न्यायिक कार्य न सौंपा जाए।

इस पूरे मामले से जुड़ी रिपोर्ट, जस्टिस यशवंत वर्मा का जवाब और अन्य दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।