दिल्ली में लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं!, प्रवेश वर्मा का एक्शन जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22 मार्च 2025): दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया था और अब एक और इंजीनियर उनके निशाने पर आ गए हैं। मंत्री ने इंजीनियर के तत्काल ट्रांसफर के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट कर दिया है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश वर्मा ने कहा, “अगर कोई काम नहीं करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उनके इस कड़े रुख से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शायद रात में शराब पी होगी, क्योंकि उनके मुंह से बदबू आ रही थी। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें, फोन कॉल्स को समय पर उठाएं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्होंने यह भी कहा कि “मुझे भी ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड करना अच्छा नहीं लगता, वरना पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा।”

मंत्री प्रवेश वर्मा के इन बयानों से यह साफ हो गया है कि PWD में अनुशासनहीनता और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी यह कार्रवाई विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक सख्त संदेश है कि सरकारी कामकाज में कोताही बरतने वालों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। मंत्री की इस कार्यवाही के बाद अन्य विभागों में भी जवाबदेही तय करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग तेज हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस एक्शन का दिल्ली सरकार और अन्य विभागों पर क्या असर पड़ता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।