बिसाहड़ा की बेटी अरिंदम सिसोदिया बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, जोरदार स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 मार्च 2025 ): ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित बिसाहड़ा गांव की बेटी अरिंदम सिसोदिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया। उनका यह ऐतिहासिक सफलता गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

अरिंदम सिसोदिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपना योगदान देने के बाद जब बिसाहड़ा गांव में वापसी की, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया, जबकि ग्राम प्रधान नरेंद्र फौजी और जिला पंचायत सदस्य मनोज सिसोदिया समेत गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया।

अरिंदम के पिता अभय प्रताप सिसोदिया, जो खुद एक पूर्व वायु सैनिक हैं और वर्तमान में जयपुर मेट्रो में कार्यरत हैं, ने हमेशा अपनी बेटी को उच्च शिक्षा और समर्पण की ओर प्रेरित किया। उनकी मां इंदु सिसोदिया एक गृहिणी हैं, जिन्होंने अपने परिवार में शिक्षा को प्रमुख स्थान दिया। अरिंदम की बहन मानसी सिसोदिया फिलहाल पीएचडी कर रही हैं, और परिवार की एक अन्य सदस्य कविता सिसोदिया बिसाहड़ा में कोचिंग संस्थान चलाकर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।

इस परिवार के एक अन्य सदस्य, स्व. एमके सिसोदिया, एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज में न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया था। अरिंदम की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।