ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में होली पर विवाद, तीन गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 मार्च 2025): बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सोसाइटी से होली के अवसर पर विवाद होने की खबर सामने आई है। बता दे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्च सोसाइटी में कुछ लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वही इस मामले पर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन आर्च सोसाइटी सेक्टर-16बी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गेट नंबर-1 के बाहर गार्ड के साथ मारपीट करने के वायरल वीडियों का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मारपीट करने वाले 03 आरोपियों प्रशांत बिष्ट निवासी ग्रीन आर्च सोसायटी, सेक्टर-16बी थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर उम्र 30 वर्ष, अभिषेक भंडारी उर्फ लिटिल निवासी सुभाष रोड, थाना गांधीनगर पूर्वी, दिल्ली उम्र 20 वर्ष और कार्तिक चौहान निवासी जी एवेन्यू गौर सिटी-2, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी अभिषेक भंडारी उर्फ लिटिल का सोसाइटी में अंदर प्रवेश न करने देने को लेकर गार्ड से विवाद हो गया था, जिस कारण आरोपियों ने गार्ड के साथ मारपीट की गयी थी। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।