दिल्ली में बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (16 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली में संगठन चुनाव की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, जो इस प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, डॉ. महेंद्र नागपाल को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, डॉ. योगेश आहूजा और विजय सोलंकी को सह चुनाव अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियुक्तियों की जानकारी पार्टी के सोशल मीडिया और अन्य आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें। संगठन चुनाव के तहत प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ नए नेतृत्व को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। संगठनात्मक चुनावों के परिणामों का असर दिल्ली में आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।