ITS डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में होली मिलन का आयोजन
दिनांक 13.03.2025 को आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, हाॅस्प्टिल एंड रिसर्च सैंटर, ग्रेटर नोएडा में होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार एकता, प्रेम और खुशी का त्योहार है तथा समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य करता है।
इस अवसर पर आई0टी0एस0 के उपाध्यक्ष सोहिल चड्डा ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार विविधता में एकता का संदेश देता है तथा हम सभी को एक सूत्र में बधें रहने के लिए प्रेरित करता है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।