पूर्वांचल सोसाइटी में घरेलू सहायिका से मारपीट के आरोप पर बवाल
थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित पूर्वांचल सोसाइटी में एक घरेलू सहायिका के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार सुबह तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि एक फ्लैट में कार्यरत घरेलू सहायिका को मकान मालकिन ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद सोसाइटी में कार्य करने वाली अन्य सहायिकाओं ने घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
अधिक पढ़ें...