दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वसुंधरा एनक्लेव स्थित घर में मिला शव

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05 जून 2026): पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव (Vasundhara Enclave) इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) की एक महिला प्रोफेसर (Professor) का शव उनके घर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार महिला प्रोफेसर का शव उनके आवास से मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर की बहन ने उनसे संपर्क न होने पर चिंता जताई और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रोफेसर मृत अवस्था में मिलीं।

बताया जा रहा है कि महिला प्रोफेसर लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थीं और अकेले निवास कर रही थीं। घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना (New Ashok Nagar Police Station) में केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।