ग्रेटर कैलाश की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दो दमकलकर्मी तक झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05 जून 2026): दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 (Greater Kailash-1) स्थित सावित्री सिनेमा (Savitri Cinema) के सामने मौजूद टाटाग्रेटर कैलाश की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के कार्यालय वाली बहुमंजिला (Multi-Storey) इमारत में गुरुवार देर रात भीषण आग (Massive Fire) लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Delhi Fire Services) की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

आग ने इमारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी (Firefighters) झुलस गए, जिन्हें तत्काल सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया। दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए पूरी रात अभियान चलाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे आग को पूरी तरह नियंत्रित (Controlled) कर लिया गया। इसके बाद इमारत में कूलिंग ऑपरेशन (Cooling Operation) भी चलाया गया ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।